सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित करने में रंगमंच मील का पत्थर साबित होगा – MLA जनक ध्रुव
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर में MLA जनक ध्रुव ने रंगमंच भवन का भूमिपूजन किया
गरियाबंद। लंबे समय से छात्र -छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा रंगमंच निर्माण की मांग किया जा रहा था। आज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में रंगमंच बनकर तैयार हो जायेगा और यह रंगमंच स्कूली छात्र -छात्राओं के सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बाते स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मैनपुर मे रंगमंच भवन के निर्माण कार्य के भूमिपूजन मे पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर सरपंच उपसीन नागेश, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, टीकम सिंह कपिल, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा एवं ग्रामीणजन पंचायत प्रतिनिधि छात्र -छात्राए बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मे विधायक जनक ध्रुव द्वारा रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये राशि विधायक मद से स्वीकृत किया गया है। और आज विधिवत रंगमंच भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव का सरपंच एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा गुलदस्ता भेटकर स्वागत किया गया इस दौरान सरपंच उपसीन नागेश ने कहा कि विधायक के प्रयास से यहां रंगमंच का निर्माण किया जा रहा है। यह बहुत पुरानी मांग थी उन्होंने विद्यालय मे पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप खनन की मांग किया है जिस पर विधायक ने जल्द ही हैंडपंप खनन करवाने का आश्वासन दिया साथ ही स्कूली बच्चों के खेल सामाग्री के लिए 50 हजार रूपये देने की घोषणा किया।
- कक्षाओं में पहुंचकर पढ़ाई व स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विधायक जनक ध्रुव ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल मे पढ़ाई करने वाले बच्चो से कई सामान्य ज्ञान के रोचक सवाल पूछे और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर परिवार और क्षेत्र प्रदेश देश का नाम रौशन करने कहा। इस दौरान विधायक ने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पहुंचकर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल की साफ सफाई और विद्यालय में व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।
- सरकार के कुप्रबंधन के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा – जनक ध्रुव
स्कूल निरीक्षण के बाद मैनपुर विश्राम गृह मे मिडिया से चर्चा करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हुए 20 दिन हो गये है लेकिन भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण अब तक स्कूल के बच्चो को न तो गणवेश वितरण किया गया है। और न ही पाठ्य पुस्तक भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्र के गरीब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वही स्वामी आत्मानंद विद्यालय मे फंड की भारी कमी के चलते इस वर्ष से स्कूल में प्रवेश शुल्क भी लिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जल्द ही बच्चों को गणवेश और पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जाये आगामी विधानसभा सत्र में इस मामले को प्रमुखता से उठाया जायेगा। भाजपा सरकार मे शिक्षा व्यवस्था के तरफ कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिले मे सैकड़ो स्कूल भवन जर्जर हो चुकी है लेकिन इस ओर न तो शिक्षा विभाग ध्यान दे रही है और न ही राज्य सरकार।
