क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं अवसर मिलने पर बिखेरती है अपना जलवा – मोहना नेताम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर में ब्लॉक स्तरीय सेवा संकल्प के तहत शिक्षा विभाग द्वारा चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित
- 12 चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय कार्यक्रम मे होंगे शामिल
गरियाबंद । सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मैनपुर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर आज गुरूवार को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 मेधावी छात्रों का जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मैनपुर अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम, विशेष अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, भाजपा महिला प्रदेश मंत्री श्रीमति नंदनी नेताम, भाजपा नेता तानसिंह मांझी, नंदकिशोर चौबे, महेन्द्र सोनी, दिनेश शर्मा, खुदेश्वर यादव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक शिवकुमार नागे एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने कहा कि इस शानदार आयोजन में भाग लेने वाले पूरे विकासखंड के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बधाई देता हूँ। जिस उत्साह और लगन के साथ आप सभी ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह यह साबित करता है कि हमारे मैनपुर क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
आपकी कलाकृतियों में जहाँ एक ओर बेहतर समाज की सुंदर सोच झलक रही थी, वहीं भाषण प्रतियोगिता में आपके विचारों ने हम सभी को गहराई से प्रभावित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश शर्मा ने कहा हमारे क्षेत्र के प्रतिभाओ को अवसर की जरूरत है प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिक्षक यशवंत बघेल, आशिफ खान, प्रदीप सिन्हा, कांती सिन्हा, शेख ईमामुद्दीन, दुर्गाचरण कोमर्रा, दिलीप साहू, मेनका कांशी, भूमिका साहू, प्रकाश देवांगन, गोविंद पटेल, द्रोणकुमार साहू, फागेश्वर पटेल, पदुसिंह नायक, पारेश्वर पटेल एवं बड़ी संख्या मे शिक्षक एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन यशवंत बघेल एवं आभार प्रदर्शन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने किया।
