Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा भैयाथान जिला सूरजपुर के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को जिला सूरजपुर के रेत माफियाओं के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की कोशिश किया गया तथा दोनों पैरों को रौंद दिया गया इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा मैनपुर मंडल के द्वारा आज बुधवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के बस स्टैंड में छत्तीसगढ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। उन दहशतगर्दों, रेत माफियाओं को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी मैनपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ,मंडल महामंत्री मनोहर बघेल ,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम ,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा नंदिनी नेताम, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू ,मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे ,वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसी राठौर ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश सचदेव ,पुलस्त शर्मा, भोज साहू लक्ष्मण धु्रव ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम, हेमंत कुमार साहू कोषाध्यक्ष आभास निषाद, युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर ,हरीश यादव,संतोष यादव , निमेष सिन्हा , तालेश्वर पांडे तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।