होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं कानून तोड़ा तो सीधा कार्यवाही की जायेगी – शिवशंकर हुर्रा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- होली का पर्व भाईचारा व सद्भावना के साथ मनाया जाए – तहसीलदार रमेश मेहता
- मैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक में पहुंचे बडी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित थाना में आज शनिवार शाम को होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में नगर व क्षेत्र के वरिष्ठ लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार रमेश मेहता ने कहा कि होली का पर्व हमें खुशियां का संदेश देता है। इस त्यौहार को शांति पूर्ण तरीके और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये ध्यान रखें की किसी पर जबरदस्ती रंग न डाला जाये बिजली तार के नीचे होलिका दहन न करें और पेड़ों को होलिका दहन के लिये न काटा जाये।

मोटरसायकल मे तेज हार्न बजाते हुए यदि तीन लोग आते जाते दिखे तो उनपर सीधी कार्यवाही की जायेगी सार्वजनिक रूप से मुखौटे पर प्रतिबंध है। होली त्यौहार में ग्रीस, आईल, चीट, कीचड़ व रसायन युक्त रंगो का प्रयोग न करें साथ ही जबरदस्ती किसी के उपर रंग न डाले और मार्ग अवरूध्द करके जबरदस्ती चंदा मांगते कोई दिखा तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं कानून तोड़ने पर सीधा जेल जायेंगे। श्री हुर्रा ने आगे कहा कि होली के पर्व पर पुलिस के जवान मुख्य चैक चैराहों और सार्वजनिक स्थलो पर तैनात किये जाऐंगे लगातार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी नगर व क्षेत्र का गश्त करते रहेंगे अफवाह फैलाने वाले लोगो से सावधान रहे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। थाना प्रभारी ने कहा होली पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगो को नही बख्शा जायेगा और उनपर कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र में होली पर्व के महत्व के संबंध में विस्तार से बताया और नागरिकों ने कहा कि मैनपुर क्षेत्र में हमेेशा से आपसी भाईचारा एवं सदभावना देखने को मिलती है। यहां सभी धर्मो के लोग मिलजुलकर एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते है और भविष्य मे भी हर त्यौहार भाईचारा के साथ मनाने की बात कही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से तहसीलदार रमेश मेहता, थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा, कैलाश ध्रुव, रूपेश साहू, हनीफ मेमन, जाहिद भट्टी, गोलु मेमन, जाकिर रजा, हेमलाल बारले, रविशंकर बघेल, संतोष साहू, पूर्व जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, बलिराम ठाकुर, एसकुमार कश्यप, शाजिद बेग एवं बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
