जय जय श्री राम के जयकारों के साथ मैनपुर में रामनवमीं के शोभायात्रा में हजारो श्रद्धालु हुए शामिल
- राम जानकी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा, समाचार लिखे जाने तक नगर का भ्रमण
- शिव पार्वती की मनमोहक झांकी और आदिवासी नृत्य के साथ ऐतिहासिक आतिशबाजी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । भगवान श्री राम का जन्मोत्सव राम नवमी का पर्व आज शुक्रवार को मैनपुर नगर मे बड़े ही धूमधाम केे साथ मनाया गया रथ मे सवार भगवान राम और माता सीता के विशाल प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीराम की एक झलक पाने हजारो लोग उमड़ पड़े जिस जिस मार्ग से शोभा यात्रा गुजर रही है महिलाएं आरती सजाये भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर रहे है तो पूरा नगर व क्षेत्र आज भगवान श्री राम की जय जयकारों
से गुंज उठा। श्री रामसेना हिन्दु संगठन द्वारा पिछले एक पखवाड़े से मैनपुर मे रामनवमी का पर्व मनाने जोरशोर से तैयारी की जा रही थी। पूरे नगर व आसपास के ग्राम को भगवा ध्वज तोरण पताको से सजाया गया आज सुबह 9 बजे श्री रामजानकी मंदिर हरदीभाठा मे विशेष पूजा अर्चना किया गया एवं क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना किया गया और विशाल शोभा यात्रा शाम 05 बजे ग्राम हरदीभाठा रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई ।

आकर्षक रथ में भगवान राम एवं माता सीता की विशाल प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा हरदीभाठा ग्राम से प्रारंभ होकर शिक्षक कालोनी, गांधी चैक, दुर्गा मंच, मुख्य मार्ग बस स्टैण्ड देर रात तक दुर्गा मंदिर पहुंचेगी समाचार लिखे जाने शोभायात्रा जारी है और पूरे मैनपुर नगर का भ्रमण किया जा रहा है।
- भगवान श्रीराम के रथ पर फुलों की बारिश किया गया
भगवान श्री राम की शोभा यात्रा मे डीजे के भक्तिमय धुन में युवागण जमकर थिरकते रहे और जय जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे। जगह जगह आतिशबाजी कर शोभा यात्रा की जहां जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। वहीं नगर के कई स्थानों पर ठंडे पानी व महा भंडारा, प्रसाद वितरण किया जा रहा है। युवा हाथों में बड़े बड़े भगवा ध्वज लहरा रहे थे। पूरा नगर चारों तरफ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था तो वहीं मोटरसायकिल रैली भी निकाली गई है। भगवान श्रीराम के रथ पर फुलों की बारिश किया जा रहा है।
- शिव पार्वती विवाह की झांकी एवं बस्तर के आदिवासी नृत्य आकर्षण का केन्द्र
रामनवमीं शोभायात्रा में जहां एक ओर आदिवासी नर्तक दल द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है। वही पहली बार मैनपुर नगर मे श्रीराम सेना द्वारा शिव पार्वती की मनमोहक झांकी मंगाई गई है। शिव पार्वती की झांकी ने भक्तों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा के दौरान आस्था और संस्कृति के अनुठे संगम देखने को मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ की बारात एवं प्रसंग को दर्शाती झांकी में कलाकारो द्वारा जीवंत प्रस्तुती ने सबका मन मोह लिया तो वही बस्तर के आदिवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुती दी जा रही है।
- शोभायात्रा के चलते भारी सुरक्षा बल तैनात
रामनवमीं पर्व शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा स्वयं कमान संभाले हुए है और चौक चौराहों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है तो वहीं शोभायात्रा के साथ पुलिस बल साथ -साथ चल रहे हैं।
- MLA जनक ध्रुव भी शोभायात्रा में शामिल हुए
बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव भी राम जानकी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना किया और शोभा यात्रा में शामिल हुए।
- कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्रीराम सेना हिन्दू संगठन के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रवीण शिन्दे, आर्यन पटेल, कोषाध्यक्ष दिनेश सचदेव, सचिव देवराम साहू, संरक्षक मोहित द्विवेदी, रूपेश साहू, नंदकिशोर चौबे, योगेश शर्मा, केशव बंछोर, लखन साहू, नरेश सिन्हा, पारस सिन्हा, हर्ष दास, रोमेश बन्छोर, चुम्मन प्रसाद पाण्डेय, गजेन्द्र यादव, सालिक राम पटेल, रामसाय निर्मलकर, भरतदास मानिकपुरी, डोमार पटेल, सवितानंद साहू, पारेश्वर पटेल, अशोक ठाकुर, खेलन साहू, शेखर पटेल, तिजेश्वर सोनवानी, टिकेन्द्र निर्मलकर, मनोज निर्मलकर, दिग्विजय कुमार, ऋषिकेश दास, जशवंत साहू, रोशन पटेल, पुलस्त शर्मा, यतिन्द्र साहू, हरिश यादव, कोमल पटेल, महेश साहू, दुष्यंत साहू, रवि निषाद, कुनाल ठाकुर, अमन बाम्बोड़े, सुनील बाम्बोड़े, लिबास पटेल, नरेन्द्र श्रीवास्तव, गुलशन साहू, सरपंच मालती कोर्राम एवं हजारो की संख्या मे क्षेत्र के लोग शामिल है।
