Recent Posts

July 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हजरत सैय्यद शाह दानीदाता बाबा के दरगाह में चादर चढ़ाने हजारों लोगों की उमड़ी भीड़

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • देश प्रदेश मे अमन, शांति, खुशहाली के लिये मांगी गई दुआ

मैनपुर। सिहावा पाईभाठा ग्राम दानीबांधा मे हजरत सैय्यद दानीदाता शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक आज सोमवार को बड़े शानो शौकत के साथ मनाया गया जहां सभी धर्म के श्रध्दालुओ ने चादर पेश कर बाबा से अपने परिवार व क्षेत्र सहित देश प्रदेश के लिये सुख, शांति, खुशहाली की दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर पाईक भांठा से शाही चादर शरीफ निकाली गई और शाम 4.36 बजे दरगाह शरीफ पहुंचे शाही चादर का दीदार करने व बोसा लेने लोग उमड़ पड़े जहां कुलशरीफ की फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद सलातो सलाम का नज़राना पेश कर बाबा के दरगाह मे शाही चादर चढ़ाई गई। मौलाना साहब ने देश मे अमन शांति खुशहाली के लिये दुआ मांगी इसके बाद आम लंगर का आयोजन किया गया प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे मुस्लिम समाज सहित सभी धर्म के लोगो ने बाबा को अपनी तरफ से चादर व फूल चढ़ाने उमड़ पड़े।