Recent Posts

September 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मकान का दीवार गिरा 3 लोग घायल, जान जोखिम में डाल रात में उफनते नदी को पैदल पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाएं ग्रामीणों ने

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गौरगांव का मामला

गरियाबंद। बाढ़ के बीच ग्रामीणों ने जोखिम में डाली जान अपने जान को जोखिम में डालकर घायलों को बाघ नाला के तेज बहाव नदी पार कर एंबुलेंस तक घायलों को पहुंचाया। तब उन्हें 112 एवं 108 एंबुलेंस के माध्यम से रात 3:00 बजे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • मिली जानकारी के अनुसार

गौरगांव में बीती रात लगभग एक बजे लगातार बारिश और नमी के कारण एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के समय इलाके में उफान पर आई नदी के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह कट चुका था। इसके बावजूद ग्रामीणों ने इंसानियत और साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डाली और उफनती नदी को पार कर तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने कांवड़ व मशक्कत के सहारे घायलों को नदी पार करा मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां पहले से मुस्तैद 108 और 112 एंबुलेंस के जरिए उन्हें मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया गया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध महिला का इलाज गांव में ही स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और पक्के रास्तों के अभाव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।