Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

टिटिलागढ़ रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट का हुआ उद्घाटन

Titilagarh Railway Magistrate Court inaugurated

टिटिलागढ़। रेल जंक् श्न के फ्लेटफर्म नंबर-2 पर आज उच्च न्यायालय के आदेशानुसार रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट का शुभ उद्घाटन किया गया। बलांगीर जिला सत्र न्यायाधीश श्यामसुंदर दास ने नारियल फोड़कर नये कोर्ट गृह का शुभ उद्घाटन किया।

Titilagarh Railway Magistrate Court inaugurated

कोर्ट को फुलों से सजाया गया था। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश बलांगीर श्री दास, रेलवे मजिस्ट्रेट तपन कुमार बेहेरा, टिटिलागढ़ अधिवक्ता संंघ के अध्यक्ष कृष्ण चंंद्र साहू, सचिव महेश महांति, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल, सविकिरण स्वार्इं, अरविंद महातो एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। उपरोक्त अवसर पर रेल विभाग एडीईएन काशीनाथ शाहा, स्टेशन मेनेजर शंकर प्रसाद चक्रवर्त्ती, रेलवे के सरकारी रेल पुलिस एसडीपीओ कैलाश चंद्र बुरडिया (रायगढ़ा) टिटिलागढ़ रेल थाना प्रभारी अवनी साहू, आरपीएफ थाना प्रभारी एमएस कुमावत, रेल मजिस्ट्रेट के बेंच क्लर्क, नाजीर, पेशकार एवं अअन्य कर्मचारी नौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *