Recent Posts

October 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

परिवार के भूख मिटाने के लिए 10 फीट उंची रस्सी पर 5 साल की बच्ची खतरनाक करतब दिखाती है 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । पढ़ने की उम्र में सड़क किनारे 10 फीट उंची रस्सी पर महज 5 साल की मासूम बच्ची परिवार की भूख मिटाने के लिए जान जोखिम में डालकर हैरतअंगेज करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। नन्ही बच्ची को रस्सी के ऊपर चलते और सायकिल चलाते देख आने जाने वाले राहगीर ठिठककर रूक जाते हैं।

और पूरा करतब देखने के बाद ही कुछ पुरस्कार देकर आगे बढ़ रहे है। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज मंगलवार को शाम महज 5 साल की बच्ची परिवार का पेट पालने के लिए जीवन को खतरे में डालकर अनेक करतब दिखाते नजर आया। सड़कों पर जाम लोगों क हुजुम बच्ची की करतब पर तालिया बजा रहा है उसके परिजन ने बताया गरीब है। दूसरे प्रदेश से आये है। परिवार के दो वक्त की रोटी के लिए यह करतब दिखाना पड़ता है।