Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हमर मैनपुर चौक में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव करेंगे ध्वजारोहण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के हृदय स्थल हमर मैनपुर चौक में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व धुमधाम के साथ मनाया जाना है यहां आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ध्वजारोहण करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बताया 15 अगस्त दिन मंगलवार को 7ः30 बजे हमर मैनपुर चौक में प्रतिवर्ष की भांति शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण के बाद सलामी दी जायेगी और उत्कृष्ट छात्र -छात्राओं का सम्मान भी किया जायेगा। श्री ध्रुव ने सभी कांग्रेसजनो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।