Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सब्जी लेकर जा रहे किसान को ट्रक ने रौंदा

प्रकाश झा की रिपोर्ट

सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई, किसान सायकिल से सब्जी लेकर थोक मंडी बेचने जा रहा था, तो हाईड्रोला ने पीछे से ठोकर मारकर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना तोरवा थाना क्षेत्र में हुई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका में रहने वाले कुंज बिहारी मौर्य सब्जी कारोबारी थे, आज सुबह करीब 8 बजे वे अपनी साइकिल में सब्जी लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे, तो लालखदान स्पिनिंग मिल  के पास पीछे से आ रही हाईड्रोला ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे साइकिल समेत गिर गए, और हाईड्रोला कुंजबिहारी को कुचलते हुए निकल गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी वाहन चालक भाग निकला। लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना से मौर्य परिवार में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *