Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

फुटु निकालने जंगल गये ग्रामीणों पर दो भालूओं का हमला

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बफर जोन एरिया वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत आज मंगलवार को जंगल में फुटु जंगली मशरूम निकालने गये ग्रामीणो पर दो भालूओं ने हमला कर दिया जिससे दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे मैनपुर अस्पताल लाया गया है और उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर करने की तैयारी किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र तौरेंगा अंतर्गत कक्ष क्रमांक 11 में आज मंगलवार शाम 4 बजे मेहत्तर पिता गन्नूराम उम्र 55 वर्ष, ऐतराम पिता पीलराम यादव उम्र 35 वर्ष एवं एक अन्य साथी तीन लोग तीनों तौरेंगा निवासी फुटु जंगली मशरूम निकालने जंगल गये थे और अचानक दो जंगली भालू ने ग्रामीणो पर हमला कर दिया जिससे मेहत्तर एवं ऐतराम गंभीर रूप से घायल हो गये एवं एक अन्य साथी के द्वारा जोर -जोर चिल्लाने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया। दोनो घायलो का उपचार मैनपुर में किया जा रहा हैं।