Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाइवे 130 – सी में दो बाइक आपस में टकराई, चार लोग घायल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग में मैनपुर से 14 किमी दूर पारागांव के पास आज शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गया।

जिससे मोटर साइकिल में सवार तीन पुरूष एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। घटना के बाद सड़क में भारी भीड़ लग गई।