Recent Posts

March 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शहर कांग्रेस के दो अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, दोनों हैं पति-पत्नी, बताई ये वजह

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद -जिले से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के दो अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। गरियाबंद ब्लॉक शहर कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप सिन्हा ने पद से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ललिता सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों पति पत्नी हैं।

इस्तीफे का कारण पत्र में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारण बताया हैं। इस्तीफे को लेकर गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस की राजनीति में हलचल मच गई है। इस इस्तीफे को लेकर विभिन्न तरह के अटकलें लगा रहे हैं।

वहीं नए अध्यक्ष के दावेदार भी सामने आने लगे है। बता दें कि क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला का आज ही गरियाबंद में दौरा कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *