Recent Posts

August 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धवलपुर तालाब में डूबने से दो छात्र की मौत, इलाके में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर निकाल कर सामने आ रही है। मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवलपुर में आज बुधवार को तालाब में नहाने गए दो छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही भारी भीड़ तालाब में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 130 मैनपुर गरियाबंद मार्ग में बसा ग्राम धवलपुर में आज दोपहर 12 बजे के आसपास पांच दोस्त तालाब में नहाने गए थे जिसमें दो छात्र की डूबने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच चुकी है।