Recent Posts

February 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सरपंच पति से दो ग्रामीणों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी

Shikha Das, Mahasamund

सरपंच पति की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। एक सरपंच पति के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सरपं च पति की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बंुदेली डीहीपारा निवासी सरपंच पति दीनदयाल दीवान मंगलवार को पंचायत कार्य से तिलक बरिहा के साथ बस स्टैंड की ओर आ रहा था।

इसी दौरान बस स्टैंड के पास गांव के ही ईश्वर दीवान व खामसिंग दीवान गालीगलौच करते हुए उनसे उलझा। बात बढ़ने पर दीनदयाल के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। साथ में मौजूद तिलक बरिहा ने बीचबचाव किया। लेकिन उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद इसके इसकी शिकायत पुलिस में की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *