Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दो ग्राम और एक वार्ड कन्टेनमेंट जोन से हुए मुक्त… इसमे पिथौरा का ग्राम छिबॆरा भी मुक्त

Shikha Das, Mahasamund


कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने तहसील बागबाहरा के ग्राम लालपुर, तहसील पिथौरा के ग्राम छिबर्रा और नगर पंचायत बसना के वार्ड क्रमांक 03 को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया हैं। कोविड-19 पाॅजिटिव मिलने पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कन्टेनमेंट ज़ोन घेाषित किया गया था।

घोषित कन्टेनमेंट ज़ोन में विगत 28 दिनों से सतत निगरानी पश्चात कोई भी कोविड-19 का पाॅजिटिव केस की पुष्टि नहीं हुई है । पाॅजिटिव मरीज़ों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण इन कन्टेनमेंट ज़ोन क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *