Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू के नेतृत्व में किसान मजदूर बचाओ पदयात्रा का आगाज

  • गोलू कैवर्त, बलौदाबाजार

केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर कसडोल विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी लवन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की संख्या बुधवार 14 अक्टूबर को किसान मजदूर बचाव पदयात्रा का शुभारंभ लवन तहसील के ग्राम कोरदा से सरखोर के लिए रहा। जंहा गॉव के सैकड़ों किसान इस यात्रा का साक्षी रहा।किसानों ने विधायक के पदयात्रा का स्वागत किये एवं हस्ताक्षर अभियान में उत्कृष्ट योगदान दिये।किसान मजदूर बचाव पदयात्रा को संबोधित करते विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो कानून लाया है वह काला बिल हैl

मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से यह बिल लाया हैl केंद्र की किसान विरोधी बिल किसानों के हित मे नहीं है।किसानों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त से बाहर हैं।देश का रीढ़ अन्नदाता किसानों के साथ छलावा हम किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।जब तक किसानों के हित में केंद्र सरकार अपना फैसला नहीं लेते तब तक कांग्रेस पार्टी यू ही किसानों के हित में संघर्ष करते रहेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ,ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल बर्वे ,रमेश घृतलहरे, प्रभाकर मिश्रा , खुशबू बंजारे ,प्रताप डहरिया ,मृत्युंजय वर्मा ,गुरुदयाल यादव ,बनवारी बर्वे ,रामप्रसाद वर्मा ,युवती वर्मा ,दयाशंकर कुर्रे ,गोपी साहू ,टेकराम साहू ,श्रीमती दीप माला विनोद अनंत ,ओम प्रकाश प्रभुवा ,धर्मेंद्र खूंटे ,विजय साहू ,रामु साहू ,रूपचंद मनहरे ,मुरारी साहू ,लालाराम वर्मा ,उमेश रात्रे ,खिलावन वर्मा ,संगीत कठोत्रे ,अनिता यादव ,दिलेश्वरी बंजारे ,कोमल वर्मा ,अश्विनी महिलांग ,अमितेश चंद्राकर ,रविन्द्र जोशी ,टीकम लोधी ,गुरुदयाल लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान वर्ग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *