Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

केंद्रीय बजट गरीब-किसान के हित में, गांव और पिछड़े वर्ग को मिलेगा लाभ – नरोत्तम साहू

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने केंद्रीय बजट को गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के हित में बताया। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तुत होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसान का विकास है।

प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल बीमा योजना और सस्ती ऋण व्यवस्था जैसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े प्रावधान सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत कदम हैं। इन योजनाओं से पिछड़े और कमजोर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार होगा।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री साहू ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि आम आदमी के भविष्य को सुरक्षित करने वाला बजट है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम गांव और गरीब तक दिखाई देंगे।