Recent Posts

October 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन -मुख्य चुनाव आयुक्त का मुखौटा पहनाकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जताया भारी विरोध

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • चुनाव में कथित वोट चोरी का मामला अब गांव गांव तक पहुंचा रहा गांव में होने लगी आंदोलन

गरियाबंद । चुनावों में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के विरोध में गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गुरूवार को एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन देखने को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक खोपड़ा-मुखौटा पहनाकर उसे चारों ओर से रस्सियों से बांधकर पूरे नगर में घुमाया गया इस दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर अपना विरोध आक्रोश प्रकट किया।

  • नगर में लगी भारी भीड़ पुलिस तैनात

कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मैनपुर नगर की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

  • कांग्रेस मना रही काला दिवस

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं से जिस तरह का व्यवहार और बदसुलूकी की कार्रवाई की गई है, उसके विरोध में आज पूरा देश और प्रदेश स्तर पर ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और जनता के जनादेश की चोरी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता साबित नहीं की तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक उग्र रूप धारण करेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल,आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी,पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, युवा नेता तनवीर राजपूत, लोकेश सांडे,सचिव लिकेश यादव, डोमार साहू, आदिवासी कांग्रेस जिला सचिव पीलेश्वर सोरी,श्रीमती नीरा कपिल,इमरान रजा,तीव कुमार सोनी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेताम, भुवनेश्वर नेगी,कुमेन्द्र कश्यप, रोहन मरकाम, इम्तियाज मेमन,पवन जगत, रामभरोसा नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे,