Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाईवे 130 सी धवलपुर के पास अज्ञात वाहन ने हिरण को मारा टक्कर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में आज रविवार रात 7-30 बजे के आसपास धवलपुर सिकासेर मार्ग के आगे एक हिरण को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।

जिसकी जानकारी राहगीरों द्वारा वन विभाग को देने पर घायल हिरण को इलाज के लिए वन विभाग कार्यालय धवलपुर लाया गया है। इसकी पुष्टि वन विभाग मैनपुर एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद सोरी ने किया है।