Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

UP में 31 मार्च तक सिर्फ परीक्षा के लिए कक्षा नौ से 12 तक के खुलेंगे स्कूल- कॉलेज : उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा

लखनऊ। यूपी उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार शाम को कहा है कि कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को केवल परीक्षा के लिए ही खोला जा सकेगा। स्कूलों में पढ़ाई नहीं होगी। 25 से 31 मार्च तक होली की छुट्टियां रहेंगी। वहीं उच्च शिक्षा के संस्थानों में 25 से 31 मार्च के बीच शिक्षण कार्य परिसर में न होकर, ऑनलाइन होगा।

सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व संस्थानों को केवल परीक्षा या प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए ही खोला जा सकेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अलावा कई अन्य राज्यों में भी स्कूलों को अस्थाई तौर पर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल बंद रखने का आदेश करने वाले राज्यों में पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना प्रमुख हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी २५ मार्च से ३१ मार्च तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला सरकार ने किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *