जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल साहेबिनकछार, यशोदा अनाथ आश्रम एवं देवभोग में जन्मोत्सव पर शामिल होंगे
गरियाबंद। गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप का 3 जून दिन बुधवार को जन्म दिन के अवसर पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों द्वारा जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाने तैयारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप मैनपुर के दुरस्थ वनांचल में बसे ग्राम साहेबिनकछार पहुचेंगे जहां क्षेत्रवासियो द्वारा जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद यशोदा आश्रम में बच्चों के बीच जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम को देवभोग विश्राम गृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
