Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सब्जी से भरा पिकअप नेशनल हाईवे 130सी में पलटी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे 130 सी मार्ग में देर रात सब्जी से भरा एक पिकअप वाहन पलट गई जिससे वाहन चालक के घायल होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के तरफ से पिकअप वाहन क्रमांक सीजी जी 07 भी एफ 8087 में सब्जी ,भाजी ,टमाटर भरकर देवभोग की तरफ जा रहा था और तेज गति होने के कारण यहां वाहन धुर्वागुड़ी के समीप पेड़ से जा टकराई और पलट गई।