Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छट्ठी कार्यक्रम से लौटते वाहन पलटा कई गम्भीर बिलासपुर रिफर

संतोष सोनी चिट्टू

कोटा:घुटकू से छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए परिवार पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूट गया।
मिली जानकारी अनुसार घुटकू का एक परिवार छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पिकप मे घुटकु से कोंचरा गया हुआ वहीं छट्ठी वाले घर खाना पीना किए ,तभी ड्राईवर ने मौका देख छक कर शराब पी ली और किसी को पता नहीं लगा ,ठंडी का मौसम देख परिवार वाले रात ना हो जाए इस लिए शाम को ही लौटने का विचार बनाए जंहा से वापसी के समय नशे में धुत ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

तथा सलखा नवागांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जंहा परिवार के सभी सदस्यों कप गम्भीर चोट आई है सभी को 108 एम्बुलेंस की सहायता से कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया गया जंहा से अत्यधिक गम्भीर लोगो को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *