Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी नेता भरत दीवान के निधन से गरियाबंद जिले में शोक की लहर 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ आदिवासी नेता भरत दीवान की निधन की खबर लगते ही पूरे गरियाबंद जिले में शोक के लहर देखने को मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आदिवासी नेता भरत दीवान उम्र लगभग 62 वर्ष की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे तत्काल जिला अस्पताल गरियाबंद इलाज के लिए लाया गया। आज रविवार को सुबह 11:00 बजे के आसपास भरत दीवान के निधन की खबर लगता ही आदिवासी समाज सहित क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक की लहर देखने को मिल रहा है। भरत दीवान काफी मिलनसार, मृदुभाषी और आदिवासी समाज के विकास के लिए संघर्ष करने वाले लोगों में जाना जाता है।