Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मो हनीफ सोलंकी के निधन से मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर नगर के वरिष्ठ नागरिक हनीफ सोलंकी का आज शुक्रवार सुबह 5:00 बजे के आसपास हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया।

ज्ञात हो कि हनीफ सोलंकी ग्राम पंचायत मैनपुर में लंबे समय तक पंच पद पर आसीन भी रहे हैं। आज सुबह हनीफ सोलंकी के आकस्मिक निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हनीफ सोलंकी ग्राम पंचायत मैनपुर के उप सरपंच एवं वरिष्ठ पत्रकार अनीश सोलंकी तथा रॉयल ढाबा के संचालक शरीफ सोलंकी के पिता है।