Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हाथी के हमले से महिला की मौत, हाथियों के दल ने महिला को बेरहमी से कुचल कर मार डाला

  • गरियाबंद जिले से बड़ी खबर
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। गरियाबंद वन मंडल के वन परीक्षेत्र धवलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है बीती रात हाथियों के दल ने खेत के झोपड़ी में सो रही महिला को कुचल कर मार डाला मामले की जानकारी लगते ही सुबह ही वन विभाग के अधिकारियों का दल और पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि गरियाबंद वन मंडल के मैनपुर वन परीक्षेत्र एवं धवलपुर वन परीक्षेत्र में पिछले 3 दिनों से हाथियों का दल पहुंचा हुआ है और किसानों के झोपड़ियों को 2 दिन पहले नुकसान पहुंचाया था। आज आज गुरुवार को वन परीक्षेत्र धवलपुर अंतर्गत झापान नाला पुलिया के ऊपर कक्ष क्रमांक 867 में हाथियों के दल ने रात 3:00 बजे के आसपास पहुंचा और हाथियों के चिंघाड़ से झोपड़ी के भीतर सो रही आदिवासी महिला लक्ष्मी बाई अपने पुत्र को देखने के लिए बाहर निकला महिला लक्ष्मीबाई जैसे ही झोपड़ी से बाहर निकला हाथियों के दल ने महिला को बुरी तरह पटक कर और कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। मैनपुर से महज 14 कि भी दूर नेशनल हाईवे 130 से से महज 4 किलोमीटर दूर पर यह घटना घटने से भारी दहशत देखने को मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर वन विभाग के एसडीओ राजेंद्र सोरी, वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपुर संजीत मरकाम वन परीक्षेत्र अधिकारी धवलपुर एवं वन विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी के साथ पुलिस के प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुके है।