Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में जंगली हाथी के हमले से महिला की मौत, भारी दहशत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। गरियाबंद जिले के वन परीक्षेत्र मैनपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जंगली हाथी के हमले से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सिहार में आज सुबह 06 बजे दो महिलाएं गांव के नजदीक ही महुआ टोरी फल वनोपज का संग्रहण कर रहे थे कि अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया।

हाथी के हमले से महिला महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का कौशल्या नेताम उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। खबर की जानकारी लगते ही वन विभाग और पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर इस घटना की पुष्टि वन परीक्षेत्र अधिकारी मैनपुर संजीत मरकाम ने किया है।