महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही -श्रीमती लालिमा ठाकुर
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिला सम्मेलन सम्पन्न
गरियाबंद। खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद तथा एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं महिला सम्मेलन का आयोजन गांधी मैदान, मंगल भवन गरियाबंद में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता सेन, पार्षद श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती मधु देवांगन, श्रीमती पुष्पा साहू, अपर कलेक्टर (प्रभारी खेल अधिकारी) श्रीमती ऋषा ठाकुर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री ऋषि बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और खेल के माध्यम से वे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर हो रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का से महिलाओं में खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों के मध्य खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी तथा गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खो-खो प्रतियोगिता में यशोदा बाई एवं साथी की टीम प्रथम तथा चुनेश्वरी साहू एवं साथी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में शिवकुमारी एवं साथी की टीम प्रथम और धनेश्वरी एवं साथी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में महेश्वरी एवं साथी की टीम प्रथम तथा रधिया बंजारे एवं साथी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। व्यक्तिगत खेल गोला फेंक में अम्बिका धु्रव (धवलपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लकेश्वरी (कोदोबतर) द्वितीय और उर्वशी वस्त्रकार तृतीय स्थान पर रहीं।
जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्लॉक नोडल गरियाबंद श्री संजीव साहू, शिक्षकों एवं व्यायाम शिक्षकों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिका बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
