Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न, सितम्बर के अंतिम सप्ताह में पत्रकार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – श्रमजीवी पत्रकार संघ के गरियाबंद जिला अध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा दो दिवसीय देवभोग अमलीपदर प्रवास पर पहुंचे। आज पत्रकार कार्यालय मैनपुर में सुबह 11 बजे श्रमजीवी पत्रकार संघ मैनपुर की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा का स्थानीय पत्रकारो ने स्वागत किया जिला अध्यक्ष गोरेलाल सिन्हा ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही इस सितम्बर माह के अंत में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारो को मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों से संबधित मुद्दा पर चर्चा किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार जीवन एस साहू, शेख हसन खान, रूपेश साहू, पुलस्त शर्मा, रामकृष्ण ध्रुव, मोहन कुशवाहा एंव कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी, हिमांशु रामटेके, शाहिद मेमन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *