Recent Posts

March 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राजिम पुन्नी मेला के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीवलोचन की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

  • महानदी आरती में भी हुए शामिल
  • रामकृष्ण ध्रुव, राजिम

राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन अवसर पर आज राजिम पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

यहां से श्री बघेल महानदी की आरती में शामिल होकर महाआरती की।

महानदी आरती की शुरूआत पंड़ितों द्वारा मंत्रोच्चारण से हुआ। इस दौरान उनके साथ धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहारिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास जी महाराज, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में नगरवासी और माघी पुन्नी मेला आए श्रद्धालुगण महाआरती कर पुण्य लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *