Recent Posts

April 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

युवा कांग्रेस द्वारा 02 फरवरी को मैनपुर में मशाल रैली का आयोजन 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में 02 फरवरी दिन शुक्रवार शाम 06 बजे युवा कांग्रेस द्वारा मशाल रैली का आयोजन किया गया है।

युवा कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल ने बताया कि देश और प्रदेश में बढ़ते बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा मैनपुर में मशाल रैली का आयोजन किया गया है। बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष अमृत पटेल ने सभी युवा कांग्रेस एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।