Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:तैयारियों का जायजा लेने कल 20 जनवरी को बिलासपुर और अंबिकापुर में बैठक लेंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त

मनीष शर्मा,8085657778

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं।इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी 20 जनवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर संभाग में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और संभाग अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।निर्वाचन आयुक्त जिला सरगुजा कलेक्टर और जिला बिलासपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक लेंगे।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के अलावा संतोष कुमार देवांगन उप सचिव (पंचायत) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, दीपक कुमार अग्रवाल उप सचिव (नगरपालिका) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, आलोक कुमार श्रीवास्तव अवर सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, प्रणय कुमार वर्मा अनुभाग अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग 20 जनवरी को हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर व बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, संभाग अंतर्गत आने वाले कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ,अतिरिक्त कलेक्टर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी और बिलासपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षकों,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *