Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राजनाथ सिंह, कौशल और पूनम समेत 16 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा

lucknow news

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजे आए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद बावजूद अधिकतर प्रत्याशियों ने अब तक चुनाव का अंतिम ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव खर्च न देने वालों में मौजूदा सांसद राजनाथ सिंह और कौशल किशोर समेत गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भी हैं।

 

lucknow news
चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक सभी प्रत्याशियों को 20 जून तक हर हाल में खर्च का ब्योरा देना है। बार-बार नोटिस के बावजूद 27 में से सोलह प्रत्याशियों ने अब तक अपना अंतिम लेखा आयोग के सामने पेश नहीं किया है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि किस प्रत्याशी ने कितना खर्च किया है। बुधवार को आयोग द्वारा तैनात किए गए दोनों पर्यवेक्षकों ने लेखा समिति की बैठक में ब्योरा तलब किया।
इनका अब तक नहीं मिला ब्योरा
लखनऊ लोकसभा सीट : राजनाथ सिंह, पूनम सिन्हा, प्रमोद कृष्णम, कपिल मोहन चौधरी, गिरीश नरायन सिंह और फहीम।
मोहनलालगंज : कौशल किशोर, आरके चौधरी, सीएल वर्मा, गनेश रावत, जगदीश प्रसाद गौतम, राधा अंबेडकर, रामसागर पासी, शत्रोहन लाल रावत, सुशील कुमार और रमेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *