Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

साँकरा का बड़े लोरम छोटे लोरम अवैध शराबमय रविन्द्र कश्यप, गौरीशंकर कश्यप गिरफ्तार, 6000 की महुआ शराब जब्त, पँचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता या सँरक्षण

  • थाना सांकरा, जिला महासमुंद पुलिस की कार्यवाही
  • Shikha Das, Mahasamund

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पी डी कुजूर थाना सांकरा के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही थीl

दिनाँक 03/10/2020 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सांकरा से लालमाटी रोड कच्ची रास्ता किनारे के पास दो व्यक्ति नीले एवं सफेद रंग प्लास्टिक जरकिन मे शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर जिसे घेराबंदी कर आरोपी 01 रविंद्र नाथ कश्यप पिता हेमनाथ उम्र 21 साल निवासी छोटे लोरम (लालपुर)02 गौरी शंकर कश्यप पिता बिरंची कश्यप उम्र 28 साल साकिन छोटेलोरम (लालपुर) थाना सांकरा को पकडा जिसके कब्जे से एक 30 लीटर वाली नीला प्लास्टिक जरकिन में भरी कुल 20 लीटर एवं 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन मे 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी महुआ शराब कीमती रुपये 6000 को जप्त कर धारा 34(2) आब.एक्ट. की कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया हैl

इस कार्यवाही में , प्रधान आर 122 रामचरण चौहान ,आर. नरेंद्र बीसी, सूरज निराला, ज्ञान सिंह सिदार, खिलेश्वर बंजारे, म आर हेमलता सिदार का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *