Recent Posts

April 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा लोकतंत्र – नंदनी नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदनी नेताम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी संवेदनशील और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उनके भागीदारी को संस्थागत स्वरूप देना समय की मांग है।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का संसद द्वारा पारित होना देश की महिलाओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। श्रीमति नंदनी नेताम ने इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को पूरा हक दिलाने प्रतिबद्ध है। इससे विधानसभा और लोकसभा में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ेगी जिससे महिला केन्द्रित नीतियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने महिलाओं के लिए स्वर्णित युग बताते हुए कहा कि राजनीति में नारी शक्ति की आने वाले दिनों में भागीदारी बढ़ने वाली है जिसके चलते महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।