Recent Posts

May 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 8 नए मरीज़

8 new Corona patients in Balodabazar district

जिले में कोरोना के 8 नए मरीज़
दो सौ के पार हुई कोरोना मरीज़ों की संख्या,105 मरीज़ स्वस्थ, 97 का इलाज जारी
बलौदाबाजार, 19 जून 2020/

बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में कोरोना के आज 8 नये मरीज़ मिले हैं। ये सभी मरीज़ लवन से हैं। लवन कॉलेज में ये क्वारंटाइन में थे। मरीज़ों में 3 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। सर्विलेंस अफसर डॉ राकेश प्रेमी ने बताया कि सभी मरीज़ों का इलाज मेकाहारा रायपुर में किया जायेगा। सरकारी एम्बुलैंस से उन्हें ले जाकर भर्ती करा दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में फिलहाल 50 मरीज़ों का इलाज चल रहा है। आज पाये गए 8 मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 202 हो गई है। इनमें से 105 मरीज़ इलाज़ के बाद स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 97 मरीज़ों का इलाज बलौदाबाजार और रायपुर के अस्पतालों में इलाज़ जारी है। विदित हो कि जिले में कोरोना महामारी के पहले मरीज़ 17 मई को धाराशिव एवं लवन में रिपोर्ट किये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *