Recent Posts

July 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाईवे 130 सी में खतरनाक दुर्घटना, मोटरसाइकिल चालक युवक का पैर टूटकर अलग 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग में आज शनिवार रात 7:30 बजे के आसपास खतरनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक का पैर टूटकर अलग हो गया। दर्दनाक सड़क हादसा के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। युवक को इलाज के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां से उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर करने की तैयारी किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर कला महुआभाठा निवासी सोनू मोटरसाइकिल से नेशनल हाईवे 130 सी से मैनपुर की तरफ आ रहा था कि पैरी नदी के पास एक अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल के टक्कर हो जाने से युवक का पैर टूटकर अलग हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात ट्रक में युवक को टक्कर मार कर गरियाबंद के तरफ भाग गया। बहरहाल मैनपुर अस्पताल में भारी भीड़ लगी हुई है और पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रक की तलाश किया जा रहा है।