गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- स्कूलों में मध्यान भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश
गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर आज शनिवार को सुबह 8 बजे मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के स्कूल एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है।

आज सुबह से ही क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत कार्यालय खुले नजर आ रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ स्कूलों का निरीक्षण कर मध्यान भोजन खाकर देखा और कई जगह गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के भी निरीक्षण कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा है। बहरहाल जिला पंचायत सीईओ के निरीक्षण से हडकम मची हुई है।
