Recent Posts

October 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर थाने में 22 सितंबर को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

  • परिवहन विभाग ने की आवेदन करने की अपील
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण अंचलों के ऐसे निवासी जिनके पास अब तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। 22 सितंबर को थाना मैनपुर परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्र के सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। विभाग का कहना है कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है और दुर्घटना की स्थिति में लाइसेंस न होने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीकी स्थान पर ही आसानी से लाइसेंस बनवाने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें बार-बार जिला या विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करें।