Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अखंड सौभाग्य का पर्व -सोलह शृंगार और अटूट विश्वास के रंग में रंगा करवा चौथ, चांद को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की दांपत्य जीवन की मंगल कामना

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • “गरियाबंद जिले में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ -दिनभर निर्जला उपवास के बाद छलनी से पिया का चेहरा निहारकर महिलाओं ने तोड़ा व्रत”

गरियाबंद । भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक महापर्व करवा चौथ गरियाबंद जिले मैनपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा।

पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सोलह शृंगार कर शाम के समय विधि-विधान से माता करवा की पूजा-अर्चना की और व्रत की कथा सुनी।चंद्रोदय के बाद चलनी से चंद्रमा के दर्शन कर और अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। इसके बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने अपना निर्जला व्रत खोला।

  • पारिवारिक एकता का संदेश

दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला करवा चौथ का यह व्रत वैवाहिक रिश्तों में मिठास और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। इस पूरे आयोजन के दौरान गरियाबंद जिले मैनपुर क्षेत्र में पर्व को लेकर गजब का उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा।