लंबे संघर्ष के बाद सड़क निर्माण की सौगात, जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने भूमिपूजन कर स्वयं जेसीबी चलाकर कार्य का किया शुभारंभ
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- सुपेबेडा से परेवापाली मार्ग पर बनेगा 118 लाख का सड़क, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन, पक्की सड़क के लिए लंबी लड़ाई और चुनाव का कई बार ग्रामीणों ने किया था बहिष्कार
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक का परेवापाली गांव अब पक्की सड़कों से जुड़ेगा,सड़क निर्माण कार्य का जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप और सभापति देशबंधु नायक ने भूमिपूजन किया। यह सड़क पीएमजीएसवाय द्वारा निर्माण कराया जाएगा। 118 लाख के लागत वाली सड़क 1.56 लंबी बनेगी जिसकी चौड़ाई 7 मीटर होगी। कुल लंबई के बीच एक पूल भी बनेगा। निर्माण कार्य के लिए विभाग ने मेसर्स गुलाब चंद फार्म से अनुबंध किया है। तय अनुबंध के मुताबिक कार्य नवम्बर माह में पूर्ण हो जाएगी। आयोजन में विभाग के एसडीओ राहुल देव वर्मा और इंजिनियर सौरभ दास भी मौजूद थे। आयोजन में पहुंचे ग्रामीण निमाई चरण ,प्रवीण अवस्थी ,विद्याधर पात्र समेत मौजूद ग्रामीणों ने कार्य को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

लंबे संघर्ष का परिणाम– सेनमुडा पुल के अलावा आजादी के बाद से बगैर सड़क वाले परेवापाली में सड़क की सुविधा के लिए ग्रामीणों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। बारिश के दिनों में गांव टापू में तब्दील हो जाता था 600 आबादी वाले इस गांव में सड़क सुविधा के अभाव के कारण एक तिहाई आबादी दूसरे गांव में जा बसा है।
दो बार इसके लिए ग्रामीणों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके हैं। सड़क नहीं तो वोट नहीं का तख्ती लगाकर नेताओं को गांव में प्रतिबंध तक करने के फैसले पर ग्रामीणों को डटे देखा गया है। भूमिपूजन के लिए पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि सड़क मार्ग होते हुए गांव का सर्वांगीण विकास घर घर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने गांव की सुध लेकर काम की मंजूरी को प्राथमिकता में रखा था अब विकास होगा।
