श्रीराम नवमीं पर धवलपुर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन, जोर जोर से हो रही तैयारी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर से 10 किमी दूर ग्राम धवलपुर में युवा हिन्दू संगठन द्वारा श्रीराम नवमीं का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी जोरशोर से किया जा रहा है। 27 मार्च दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे गायत्री मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी और महा प्रसादी भोज का भी आयोजन किया गया है।
रामनवमीं पर्व को मनाने अध्यक्ष दयाशंकर सोनी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा, कोषाध्यक्ष सौरभ राजपूत, पटेल, दीपक मिश्रा , डीगेश सोनी , होमित राजपूत , मनीष दाऊ, संजू दसा , दुष्यंत राजपूत, प्रेमचंद्र सिन्हा,जीवन नायक, सुरेश सोनी, आकाश चक्रधारी , प्रेमशंकर कंशरी , महेन्द्र निषाद , दुष्यंत सेन,देवाशीष , सोनू ,मुकेश गिरी गोस्वामी, डायमंड राजपूत, मनोज यादव , राकेश जगत, जिग्नेश सेन , उमाशंकर, पंकज चक्रधारी ,दुर्गेश यादव, निर्मल सोनी, प्रशांत, देवेन्द्र, अविनाश मिश्रा ,लकी समस्त युवा हिन्दू संगठन एवं पूरे ग्रामवासियो द्वारा जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है।
