Recent Posts

October 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

माहे रमजान – मैनपुर में 6 वर्ष के आलिजा फातिमा ने रखा 3 रोजा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मुस्लिम समुदाय का मुकद्स माहे रमजान का पवित्र माह चल रहा है। गर्मी और उमस में बड़ों के साथ छोटे छोटे बच्चे भी रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

एक ओर जंहा बडे लोग रोजा रख रहे हैं तो वही छोटे छोटे बच्चे भी रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। मैनपुर नगर के आलिजा फातिमा 6 साल ने 3 रोजा रखा और अल्लाह की इबादत कर रहे है और आगे भी रोजा रखने की बात बताई है।

कम उम्र में छोेटे बच्चों के द्वारा रोजा रखकर मिसाल कायम किया जा रहा है। इस बीच रोजा रखने वाले इन बच्चों को फुलमाला पहनाकर रोजेदारों को सम्मान किया गया। आलिजा फातिमा शेख शाहरूख खान की बेटी है।