Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए गरियाबंद जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचे अयोध्या

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। अयोध्या धाम दर्शन के लिए केन्द्र सरकार के अयोध्या दर्शन के तहत गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से भी बडी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे है ।

अयोध्या दर्शन करने पहुचे गरियाबद भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, अशोक साहू, देवीसिंह मरकाम, प्रदीप शर्मा, दैनिकराम मंडावी, देवन नेताम, चैनुराम , भाजपा मंडल गोहरापदर अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने बताया कि गरियाबंद जिले से 144 लोग अयोध्या दर्शन के लिए पहुचे हुए है । अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की दर्शन कर अपने आप को भाग्यशाली बताया और श्रद्धालुओं में भारी खुशी देखने को मिल रही है ।