Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पैरी उदग्म भाठीगढ में 20 फरवरी से तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से तीन किलोमीटर दुर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उदगम भाठीगढ में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

मानस सम्मेलन को लेकर भाठीगढ ग्रामवासियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी किया जा रहा है, इस सम्मेलन में 18 मानस परिवारों द्वारा मानसगान किया जायेगा।