गरीब बेवा महिला SDM कार्यालय मैनपुर के सामने अपनी पोती को लेकर धरना पर बैठी
- मकान बनाने के नाम पड़ोसी द्वारा किया जा रहा परेशान, धरना पर बैठने से मचा हड़कंप
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें एक गरीब बेवा महिला अपने छोटे से पोती को लेकर इस भीषण गर्मी में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेवा महिला बिन्दाबाई पति स्व. बुंशीराम जाति कलार ग्राम बरदुला ग्राम पंचायत बोईरगांव वि.खं. मैनपुर, तहसील मैनपुर जिला गरियाबंद (छ.ग.) का निवासी है और गरीब महिला के मकान से चिपक कर अन्य व्यक्ति द्वारा पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है जिससे इस गरीब महिला के खप्पर वाले मकान के कड़ा पाटी मलबा को काटना पड़ेगा।
महिला द्वारा थोड़ा हटकर मकान बनाने कई बार निवेदन कर चुके हैं लेकिन सामने वाला व्यक्ति द्वारा उनसे गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर गांव के सरपंच या वरिष्ठ जनों ने भी समझाया लेकिन गरीब महिला को न्याय नहीं मिल पाया। इसकी शिकायत 5 माह पहले तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय मैनपुर में किया था लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से न्याय की उम्मीद को लेकर गरीब बेवा महिला इस भीषण गर्मी में आज बुधवार को सुबह से एसडीएम कार्यालय मैनपुर के सामने धरने पर बैठ गई है और उसके साथ उसके छोटी सी पोती भी धरने में बैठी हुई है। इसकी जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला में हड़कंप मचा हुआ है।
गरीब बेवा महिला बिन्दा भाई ने बताया उसकी पति की मृत्यु हो चुकी है और उसके एकमात्र बेटा बाहर कमाने खाने गया हुआ है उसके पोती उनके साथ रहती है। कई बार उन्होंने निवेदन किया लेकिन सामने वाला व्यक्ति द्वारा गाली गलौज किया जाता है जिससे परेशान होकर उन्होंने तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग किया था लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिलने के कारण मजबूरन धरने पर बैठी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा वहां धरने पर बैठी रहेगी।
