Recent Posts

May 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को कांग्रेसी पहुंचेंगे कुल्हाड़ीघाट

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई दिन गुरूवार को मैनपुर से 18 किमी दूर विशेष पिछड़ी आदिवासी कमार जनजाति ग्राम कुल्हाड़ीघाट मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जायेगी। इस दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सन् 1985 मे इस वनांचल मे बसे कुल्हाड़ीघाट ग्राम मे अपने पत्नि सोनिया गांधी के साथ पहुंचे थे।

राजीव गांधी के कुल्हाड़ीघाट आने के बाद कमार जनजाति के विकास और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित किया गया। कुल्हाड़ीघाट तक पक्की सड़क पुल पुलिया का निर्माण किया गया राजीव गांधी के शहीद होने के पश्चात हर वर्ष कांग्रेस द्वारा राजीव गोदग्राम कुल्हाड़ीघाट में उनकी पुण्यतिथि पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसके कांग्रेस के प्रदेश ब्लॉक जिला स्तर के नेता शामिल होते रहे है।

मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 21 मई दिन गुरूवार को कुल्हाड़ीघाट मे राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाई जायेगी सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कुल्हाड़ीघाट पहुंचेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।