Recent Posts

September 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जश्ने ईद-मिलादुन्नबी पर मैनपुर में 26 अगस्त को निकलेगी जुलूस

  • रोशनी से जगमगाए घर और मस्जिद
  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिवस) जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार इस बार भी तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे मुस्लिम समाज द्वारा अकीदत और एहतराम के साथ मनाने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पिछले 10 दिनों से मैनपुर मस्जिद मे ईशा नमाज के बाद तकरीर प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। 26 अगस्त दिन बुधवार को जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर मैनपुर में जुलुस निकाली जायेगी। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर घरों, गलियों और मस्जिद को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया जा रहा है जिससे रात के समय पूरा इलाका नूरानी रोशनी में नहाया नजर आ रहा है। घरों के आगे झंडे और सजावटी लटकन लगाए जा रहे हैं। त्योहार को लेकर टोपी, इत्र, झंडे और बच्चों के नए कपड़ों की दुकानों पर खरीददारी का दौर जारी है। मुस्लिम समाज द्वारा त्योहार को लेकर तैयारी किया जा रहा है।